ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो एंड सेंटर मार्ट में जाने के लिए एक्वा मेट्रो सबसे अच्छा विकल्प होगा। एक्सपो मार्ट से चंद कदम की दूरी पर नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन हैं। यहां से पैदल एक्सपो सेंटर पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन से निशुल्क बस सेवा होगी। वहीं नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेसवे से होते हुए एक्सपो सेंटर पहुंच सकेंगे। गाजियाबाद के लोग ग्रेनो वेस्ट से परी चौक पहुंचे। यहां से नोएडा की तरफ एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन व गलगोटिया अंडरपास होकर इंटरनेशनल ट्रेड शो तक पहुंच सकते हैं। ब्यूरो