फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उल्टी आने के बाद मौत': संदिग्ध परिस्थितियों में इंजीनियर की गई जान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Sat, 04 Oct 2025 07:18 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

सूरजपुर कोतवाली के पैरामाउंट सोसाइटी में 42 वर्षीय आशीष गुप्ता की शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पत्नी ने बताया कि तबीयत बिगड़ने और उल्टी के बाद ऐसा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की पैरामाउंट सोसाइटी में शुक्रवार शाम एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार डी-502 पैरामाउंट सोसाइटी में रहने वाले आशीष गुप्ता (42) अपनी पत्नी दिशा गुप्ता के साथ रहते थे। शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे मेंटेनेंस ऑफिस के रविंद्र ने सूचना दी कि आशीष गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि सूचना पर चौकी प्रभारी तिलपता मौके पर पहुंचे थे। मृतक की पत्नी से पूछताछ की गई। मृतक की पत्नी दिशा गुप्ता ने बताया कि उनके पति की तबीयत खराब हो गई थी और उल्टी आने के बाद उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि दंपती के कोई संतान नहीं है। हत्या के आरोप निराधार है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। वहीं सोसाइटी में चर्चा रही कि उनकी हत्या की गई। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में मृतक के परिजन की ओर से भी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें