फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ऊर्जा निगम ने दोपहर में काटा कनेक्शन शाम में जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। जल निगम पर करीब साढ़े सात करोड़ का बकाया होने पर बुधवार दोपहर 12 बजे ऊर्जा निगम की ओर से गंगाजल प्लांट का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। कनेक्शन काटने के चार घंटे बाद जल निगम की ओर से लोगों को सूचित किया गया कि कनेक्शन काटे जाने की वजह से गंगाजल नहीं मिल सकता। वहीं, शाम छह बजे ऊर्जा निगम की ओर से कनेक्शन जोड़ दिया गया और जल निगम को बकाया जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम जोन-एक के मुख्य अभियंता अशोक सुंदरम ने बताया कि जल निगम पर करीब साढ़े सात करोड़ का बकाया है। बकाया जमा करने के लिए बार-बार नोटिस जारी किया जा रहा है लेकिन विभाग की ओर से बिल जमा नहीं किया गया। ऐसे में बुधवार दोपहर 12 बजे कनेक्शन काट दिया गया। वहीं, बाद में गंगाजल से लाखों लोगों के जुड़े होने की वजह से आपूर्ति चालू कर दी गई और बिल जमा करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें