फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वसंत कुंज में 1000 करोड़ रुपये की जमीन से कब्जे हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीए के दस्ते ने 25 बीघा जमीन पर की कार्रवाई, बड़ी संख्या में तैनात रहा पुलिस बल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


नई दिल्ली। वसंत कुंज में बृहस्पतिवार को डीडीए ने करीब एक हजार करोड़ रुपये की 25 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करवाया। यहां पर लोगों ने काॅलोनी बसा ली थी। विरोध की आशंका को देखते हुए पुलिस बल के साथ डीडीए का दस्ता सुबह मौके पर पहुंचा। शाम तक चली कार्रवाई में डीडीए ने अवैध ढांचों को ढहा दिया।
विज्ञापन

डीडीए के मुताबिक, रंगपुरी रम्बा में कुछ लोगों ने डीडीए की जमीन पर कब्जा कर प्लाॅट काटकर चहारदीवारी खड़ी कर दी थी। कुछ जगहों पर निर्माण भी हो गया था। अदालत से डीडीए के हक में फैसला आने के बाद कार्रवाई की गई। विरोध की आशंका देखते हुए कब्जा हटाने मौके पर पहुंचे डीडीए दस्ते के साथ जिले के अधिकारियों समेत करीब 200 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। डीडीए का दस्ता पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा भी हुए, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में किसी ने विरोध नहीं किया। जमीन से कब्जा हटाने के लिए डीडीए ने ड्रोन सर्वे के लिए एमसीडी व भारतीय सर्वेक्षण विभाग के साथ करार किया है। आने वाले दिनों में डीडीए अपनी सभी जमीनों का सर्वे करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें