उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार देर रात्रि पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक अपराधी घायल हो गया। पुलिस ने तीन बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि चार लोग यहां अपराध करने के लिए घूम रहे थे। पुलिस ने पीछा किया और इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर हमला किया। चारों अपराधी एक गैंग के सदस्य हैं।