फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरीः अग्रसेन इंटर कॉलेज में मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार

Wed, 03 Feb 2021 09:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
विज्ञापन
मुठभेड़ का स्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज में बुधवार रात भाग रहे बदमाशों ने पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया है। उसके पास से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कठहेड़ा मोड़ के सामने टीम वाहनों की जांच कर रही थी, तभी बाइक सवार किदवई नगर निवासी सोमीन अपने साथी के साथ बाजार की तरफ जा रहा था। पास आने पर पुलिस ने जांच के लिए रुकने का इशारा किया। सोमीन ने बाइक भगा दी। पुलिस ने पीछा किया तो उसने बाइक अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में मोड़ दी। फिर पुलिस पर फायरिंग कर दी। 

पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की। सोमीन के पैर में गोली लगी है। वह घायल होकर बाइक से गिर गया। एडीसीपी विशाल पांडे का कहना है कि घायल बदमाश दादरी कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर चोरी, लूट, डकैती आदि के कई केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें