सिद्धार्थनगर। उसका बाजार क्षेत्र के अमृत लाल डिग्री कॉलेज में 17 अक्टूबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के युवाओं को नौकरी दी जाएगी। मेले का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में सुबह 10 बजे से होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी मिथलेश कुमार मिश्र ने बताया कि अमृतलाल महाविद्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में कई कंपनियां अधिक रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रहीं है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष व शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से स्नातक व आईटीआई मांगी गई है।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर नियोजकों व उनके यहां उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र की छायाप्रति, दो फोटो एवं बायोडाटा के साथ निर्धारित समय में पहुंच कर नौकरी प्राप्त कर पाएंगे।
मेले में सम्मिलित होने के लिए कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के प्रधान सहायक हरिश्चंद्र के मोबाइल नंबर 9455428118, 8318338392 पर संपर्क कर सकते है।