फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कर्मचारियों ने 546 परिवारों की पानी की सप्लाई रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
-वेतन न मिलने की समस्या को लेकर फूटा गुस्सा
विज्ञापन

निवासियों ने लिया मेंटेनेंस शुल्क न देने का फैसला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन मंत्रा एक सोसाइटी में वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों ने सोसाइटी में पानी की सप्लाई रोक दी। निवासियों ने बताया कि कर्मचारियों ने 546 फ्लैट में पानी की सप्लाई तीन घंटे से अधिक समय तक बंद कर ओवर हेड टैंक को खाली कर दिया। आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के मेंटेनेंस व उनके कर्मचारियों के इस बर्ताव से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

निवासी जेपी पांडेय ने बताया कि पहले तो कुछ देर तक लोग कुछ समझ ही नहीं पाएं। लोगों ने फ्लैट में पानी न आने की शिकायत जब मेंटेनेंस से की तो पता चला कि कर्मचारी वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि हर महीने 18-20 लाख रुपये मेंटेनेंस देने के बाद इस तरह बिना किसी पूर्व सूचना के पानी बंद करना कोई आपदा से कम नहीं है। इसके लिए कर्मचारियों पर एफआईआर होनी चाहिए। कर्मचारियों को उनके नियोक्ता वेतन नहीं दे रहे तो वे बिल्डर से बात करें। बिल्डर समय पर भुगतान क्यों नहीं दे रहा। उन्हें इसके लिए महागुन पर क़ानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। न कि निवासियों की बिजली पानी जैसी अति आवश्यक सुविधा को बिना किसी पूर्व सूचना के बंद कर देना चाहिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसाइटी में पहुंची पुलिस
निवासियों ने परेशान होकर शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पानी की सप्लाई सुचारु कराई। पानी नहीं आने के कारण निवासी व मेंटेनेंस के लोग आमने सामने आ गए। किसी तरह से टकराव को पुलिस ने संभाला। निवासियों का कहना है कि आसपास की सोसाइटियों के मुकाबले सबसे अधिक 3.56 पैसे प्रति स्क्वायर फिट मेंटेनेंस चार्ज देने के बाद उन्हें बिल्डर सुविधाएं नहीं दे रहा है। आए दिन कभी सफाई कर्मचारी तो कभी रखरखाव टीम कभी तकनीकी कर्मचारी वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर चले जाते है। इस अवसर पर देवेंद्र जाखड़,अरुण बडोला, भाग्यश्री, राजेश कुमार, राजेश गुप्ता, विकास कुमार, गौरव शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें