फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेट वैल्यू शरणम में 21वें फ्लोर से गिरा प्लास्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन महीने में तीसरी घटना
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 107 स्थित ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी के टावरों से प्लास्टर गिरने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। मंगलवार को एक बार फिर प्लास्टर गिरने की घटना हुई। गनीमत रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन


सोसाइटी निवासी संगीत पुंडीर ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8 बजे बारिश हो रही थी। ऐसे में ग्राउंड फ्लोर के लॉन में प्लास्टर गिरा। अनुमान लगाया जा रहा है कि प्लास्टर 21वें फ्लोर से गिरा है। बारिश की वजह से उस समय लॉन में कोई नहीं था अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। पिछली बार भी इसी तरह की घटना हुई थी जब प्लास्टर गिरने की वजह से लॉन में लगा टीन शेड भी टूट गया था और नजदीक बैठे बच्चे घायल होने से बच गए थे। उस दौरान प्लास्टर अधिक मात्रा में गिरा था। संगीत ने बताया कि तीन महीने में हुई यह तीसरी घटना है। पहली घटना 25 जून, दूसरी 19 अगस्त और तीसरी घटना 2 सितंबर को हुई है। हालांकि घटना की शिकायत एओए के साथ ही बिल्डर से भी की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें