फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav News: एक और दंश... एजुकेशन हब में गांजा, शराब और विदेशी ड्रग्स के बाद ‘सर्पदंश’

Sat, 04 Nov 2023 09:03 AM IST
शाहरुख खान जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

Elvish Yadav News: जिले में दो बार बड़ी संख्या में दुमई सांप पकड़े गए लेकिन लेकिन इनके जहर से नशे आदि का खेल उस दौरान अफसर उजागर नहीं कर पाए। इस बार ये खेल उजागर हो गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस और वन विभाग की टीम युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वाले पूरे खेल का खुलासा कर पाती है या नहीं। 
विज्ञापन
Elvish Yadav - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एजुकेशन हब में गांजे की तस्करी से शुरू हुआ नशे का काला कारोबार विदेशी मादक पदार्थ की तस्करी के बाद स्नेक वेनम (सांप के जहर का नशा) तक पहुुंच गया है। जिले में रेव पार्टी में विदेशी महिलाओं, मॉडल के शिरकत करने और विदेशी ड्रग्स के पहले भी खुलासे होते रहे हैं। 
विज्ञापन


जिले में दो बार बड़ी संख्या में दुमई सांप पकड़े गए लेकिन लेकिन इनके जहर से नशे आदि का खेल उस दौरान अफसर उजागर नहीं कर पाए। इस बार ये खेल उजागर हो गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि पुलिस और वन विभाग की टीम युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वाले पूरे खेल का खुलासा कर पाती है या नहीं। 

गौतमबुद्ध नगर में रेव पार्टियों के अलावा दो ड्रग्स फैक्टरियों का भी खुलासा इसी वर्ष मई में हुआ था। ड्रग्स फैक्टरियां लंबे समय से ग्रेटर नोएडा में चल रहीं थीं। इससे पहले भी यहां ड्रग्स फैक्टरियों का खुलासा हो चुका है। गौतमबुद्ध नगर में गांजा तस्करी का भी अवैध धंधा बड़े स्तर पर चल रहा है। शुरूआत में यहां केवल गांजा और शराब तस्करी बड़े स्तर पर होती थी। 
विज्ञापन


पुलिस के लिए आसान नहीं रहा पूरा नेटवर्क तोड़ना 
रेव पार्टियों का खुलासा हो या फिर ड्रग्स फैक्टरियों का भंडाफोड़। शुरुआती कार्रवाई के बाद पुलिस का मास्टर माइंड तक पहुंचना और पूरा नेटवर्क तोड़ना आज भी चुनौती है। पूर्व में पकड़ी गई रेव पार्टियों से लेकर मई में पकड़ी गईं दो ड्रग्स फैक्टरियों के मास्टर माइंड अभी तक पुलिस के लिए चुनौती बने हैं।

आरोपी माइकल बेंसन अब तक पुलिस के लिए पहेली बना है। ऐसे में सर्पदंश के मामले में पुलिस तह तक जाकर पूरे नेटवर्क को तोड़ पाएगी ये एक बड़ा सवाल है।

ड्रग्स तस्करी के बड़े खुलासे
31 मई 2021 - नोएडा सेक्टर-39 में रेव पार्टी कर रहे 15 आरोपी समेत यूक्रन की मॉडल गिरफ्तार । 
18 सितंबर 2022 - नॉलेज पार्क क्षेत्र के कॉलेज के पास से 29 लाख की ड्रग्स समेत तीन छात्राएं गिरफ्तार।
14 मई 2022 - दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ग्रेनो से दो करोड़ की कोकीन समेत दो आरोपी पकड़े।
16 मई 2023 - थीटा-2 सेक्टर के मकान से 300 करोड़ की एमडीएमए बरामद, नौ नाइजीरियाई गिरफ्तार।
23 मई 2023 - मित्रा सोसाइटी के मकान से 150 किलो ड्रग्स बरामद, तीन नाइजीरियाई गिरफ्तार।

जिले में पहले भी पकड़े जा चुके हैं सांप
पशु प्रेमी कावेरी राणा ने बताया कि दो साल पहले दो बार जिले में बड़ी संख्या में दुमई सांप पकड़े जा चुके हैं। लेकिन सांपों के जहर का रेव पार्टियों में इस्तेमाल का जिले में पहली बार खुलासा हुआ है। उन्होंने बतया कि सांप के जहर को छूना भी खतरनाक है।

अगर हाथ में कहीं हल्का कट या चोट लगे स्थान पर सांप का जहर लगना जानलेवा साबित हो सकता है। नशे के आदी हो चुके लोग और रेव पार्टियों में उत्तेजना बढ़ाने के लिए लोग ऐसे नशे का इस्तेमाल करते हैं। कुछ अन्य नशे की तरह सांप के जहर से भी उत्तेजना बढ़ाने के दावे किए गए हैं, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं है। 

एनसीबी समेत केंद्रीय एजेंसियां को लिखे पत्र, टीम गठित
मामले में एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो), वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो जैसी केंद्रीय एजेंसियों को पत्र लिखे गए हैं। केंद्रीय स्तर भी इस प्रकरण की जांच की जा सकती है। वरिष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता में जांच के लिए टीम बनाई गई है।
विज्ञापन

जिसमें मैं और गाजियाबाद डीएफओ शामिल हैं। इससे पहले कई बार सांप पकड़े गए हैं लेकिन जिले में सांप के जहर से नशे का पहली बार मामला उजागर हुआ है। - पीके श्रीवास्तव, जिला वन अधिकारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें