फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोशल मीडिया पर एल्विश ने दी थी पुलिस को खुली चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बाद में यूटर्न लेकर नोएडा पुलिस को अच्छा बताया था
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा।
रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई करने के मामले में आरोपी एल्विश यादव ने फॉरेंसिक रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस को खुली चुनौती दी थी। उसने वीडियो जारी करते हुए कहा था कि साबित करो कि मैं रेव पार्टी में था। इसके बाद पुलिस की जांच में तेजी आई थी।

पुलिस के अनुसार, एल्विश ने यूट्यूब पर फरवरी में 13 मिनट 34 सेकेंड का वीडियो जारी किया था। इसमें आठ दस लोग एक साथ कमरे में बैठे हुए थे एल्विश रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में बोल रहा था। उसने फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट का मजाक उड़ाते हुए कहा था कि सांपों के जहर को लैब में टेस्ट कराओगे तो जहर ही आएगा। मैं नोएडा की रेव पार्टी में नहीं था। मैं मुंबई में था, हो सकता है मुंबई में कोई नोएडा हो। इसके बाद पुलिस को चुनौती देते हुए कहा था कि सपेरों को रोड से पकड़ लिया। हालांकि, अगले दिन ही एल्विश यादव ने यू टर्न लेते हुए यूपी पुलिस को अच्छा बताया था। उसने कहा था कि पुलिस ने मुझे सहयोग करने के लिए बुलाया था और मैं गया भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीपीएस की धाराएं बढ़ीं, 20 साल तक की सजा

सांपों के जहर सप्लाई करने व विष कारोबार करने के आरोप में एल्विश के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कई धाराएं बढ़ाई हैं। इनमें एनडीपीएस 8, 20, 27, 27ए, 29, 30, 32 धाराएं शामिल हैं। इनके तहत अगर एल्विश दोषी पाया जाता है तो 20 साल तक की सजा हो सकती है। उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। एनडीपीएस की धारा-27ए एल्विश को सबसे अधिक परेशान कर सकती है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में भी आरोपियों पर यही धारा लगाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें