फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी होंगे सस्पेंड : बिजली मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना। हरियाणा के बिजली एवं जेल मंत्री रणजीत चौटाला शनिवार को पुन्हाना पहुंचे। जहां कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए जिला पार्षद तारीफ खुर्शीद के आवास पर उनका फूलमाला और पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके विभाग के तकरीबन 200 कर्मचारी रडार पर हैं जिनपर अगले 15 दिन में एक्शन होगा। कुछ सस्पेंड होंगे तो कुछ कर्मचारियों को चार्जशीट किया जाएगा। इस मौके पर जनसभा के आयोजक जिला पार्षद तारीफ खुर्शीद ने बिजली से संबंधित एक दर्जन से अधिक मांगें बिजली मंत्री के सामने रखीं।
विज्ञापन

बिजली मंत्री ने कहा ट्यूबवेल के कनेक्शन के लिए जिन किसानों ने 2018 से पहले 30 हजार रुपये जमा कर दिए गए थे, उन सभी को कनेक्शन दे दिए जाएंगे। अभी खेतों में फसल खड़ी है इसलिए कनेक्शन नहीं दिए जा सकते, खेतों में वाहन गुजरने से फसल को काफी नुकसान होगा इसलिए मई-जून माह में खेत खाली होते हैं। उसी समय ट्यूबवेल के कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा 70 फीसदी बिजली के बिल भरने वाले हरियाणा में 6800 में से 5500 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। जहां बिल कम भरे जा रहे हैं, वहां बिजली भी कम दी जा रही है। हरियाणा की बिजली व्यवस्था की आज पूरे देश में तारीफ हो रही है, लोगों की परेशानी का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। इस मौके पर भाजपा नेत्री नोक्षम चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अख्तर काटपुरी, पूर्व गृहमंत्री के बेटे एजाज खान, सलीम सरपंच, लियाकत अली ऐडवोकेट, हमीद सरपंच, लेखराम मंडल अध्यक्ष, इरशाद पूर्व चेयरमैन सहित काफी प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

जल्द ही बदल दिए जाएंगे पुराने तार
पुराने तारों को बदलने बारे पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा सारा काम लेबर से होता है, इसलिए समय लगता है। जल्द ही पुराने तार बदल दिए जाएंगे। उन्होंने कहा अब लाइन लॉस 30 प्रतिशत से घटकर महज साढ़े 14 प्रतिशत पर आ गया है। हरियाणा में बिजली के बिलों में 37 पैसे प्रति यूनिट की कटौती की गई है। बिजली चोरी रोकने के लिए पहले लोगों समझाया जाता है न मानने पर छापा मारकर जुर्माना लगाया जाता है।
अत्याधुनिक खेती अपनाएं किसान
किसान आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल पर बिजली मंत्री ने कहा कि देश की 65 प्रतिशत आबादी खेती पर निर्भर करती है। भारत बड़ी आबादी वाला देश है। जमीन कम है इसलिए अत्याधुनिक खेती की अपनाने की जरूरत है। जिस तरह ऑस्ट्रेलिया में अत्याधुनिक खेती कर किसान खुशहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें