-एनपीसीएल ने ग्रेनो वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में हुई कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) की टीम ने बृहस्पतिवार को ग्रेनो वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने यहां पर 4 से अधिक घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। कुछ लोग कॉमन एरिया तो कुछ मीटर बाइपास कर बिजली चोरी कर रहे थे। कंपनी का कहना है कि सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
ग्रेनो वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के करीब 700 फ्लैटों में खरीदार रह रहे हैं। बृहस्पतिवार को एनपीसीएल की विजिलेंस टीम ने छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि सोसाइटी के चार से अधिक घरों में बिजली चोरी मिली है। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।