फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कनेक्शन काटने गई बिजली टीम से मारपीट, मुकदमा दर्ज

Mon, 22 Sep 2025 02:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात। बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने गई बिजली टीम के साथ युवक ने मारपीट की। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह मामला थाना क्षेत्र के गांव सिहाली का है। रविवार को नौगांवा सादात बिजलीघर के अवर अभियंता यशवंत कुमार गौड़ टीम के साथ गांव सिहाली में बिजली चैकिंग करने गए थे। टीम में उनके साथ संविदा लाइनमैन संदीप कुमार, अतुल, कावेंद्र सिंह व नरेश भी थे। गांव के रामफल सिंह पर बिजली का बिल बकाया था। इस पर बिजली टीम कनेक्शन काटने लगी।
आरोप है कि इसी दौरान गांव का युवक दीपक वहां पहुंचा गया। उसने कनेक्शन काटने का विरोध किया। विवाद बढ़ा तो उसने टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। गांव के लोग भी एकत्र होना शुरू हो गए। टीम ने गांव से भाग कर खुद को बचाया।
विज्ञापन

इस मामले में अवर अभियंता ने थाने में तहरीर दी। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट करने के मामले में दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें