- कई सेक्टरों में रात को गुल हुई बिजली अगले दिन हो सकी सुचारू, शिकायत के बाद भी फाल्ट अटेंड करने नहीं पहुंच रहे विद्युतकर्मी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पारा बढ़ने के साथ शहर में बिजली संकट गहराता जा रहा है। विद्युत निगम की तैयारियां भी ध्वस्त होने लगी हैं। रात में दी गई फाल्ट की मरम्मत करने के लिए विद्युतकर्मी अगले दिन की दोपहर तक पहुंच रहे हैं। कई सेक्टरों में दिनभर में दस से बारह घंटे की कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली नहीं आने की वजह से रातों की नींद भी उड़ गई है।
बरौला के रहने वाले राजीव सिंह ने बताया कि शनिवार की रात बिजली थी तो 1912 पर शिकायत करके इसकी जानकारी दी। शिकायत दर्ज होने के बाद न तो किसी की कॉल आई और न ही आपूर्ति सुचारू हो सकी। दो घंटे बाद उन्होंने फिर कॉल कर मामले की जानकारी पूछी। बार-बार कॉल करने के बावजूद रात उन्हें जागकर गुजरानी पड़ी। रविवार की सुबह आपूर्ति बहाल हो सकी। सेक्टर-74 निवासी इशिता बजाज ने बताया कि शनिवार देर रात बिजली गुल हो गई। बिजलीघर के नंबर पर कॉल करने पर किसी ने फोन नहीं उठाया। ऑनलाइन भी शिकायत की उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। सेक्टर-49 में भी उपभोक्ताओं को बिजली न होने के कारण रातभर जागना पड़ा। शहर के सेक्टर 23, 21, 48, 51, 76, 122 समेत कई सेक्टरों में बिजली की स्थिति ऐसी ही रही।
लगाए गए जनरेटर
सुबह के समय बिजली न होने के कारण काफी गांवों में जनरेटर का सहारा लिया जा रहा है। बिजली न होने की वजह से घर में पानी भी नहीं पहुंच रहा है। हरौला के निवासी नितिन पाल ने बताया कि कुछ दिनों से बिजली लगातार बाधित हो रही है। इस वजह से सुबह के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। घर में पानी भी नहीं पहुंच रहा है। अब किराये पर जनरेटर लगाया है ताकि पानी तो मिल सके।
दिनभर में लगभग बारह घंटे से ज्यादा देर बिजली नहीं रहती। रात में भी कटौती से लोग छत पर सोने को मजबूर हैं। -महेश, बहलोलपुर
बिजली की परेशानी बहुत बढ़ गई है। रात में तो हर दिन बिजली नहीं रहती। ऑनलाइन शिकायत करने पर कोई जवाब नहीं मिलता। -अनिल, सेक्टर 86
शहर में हर साल जली की समस्या होती है। विभाग लगातार क्षमता वृद्धि की बात बताता है फिर भी स्थिति लगातार बिगड़़ रही है। -पंकज शर्मा, सेक्टर 73
रात में सेक्टर की बिजली गुल हो गई थी। कुछ देर बाद शिकायत भी की लेकिन आपूर्ति रविवार की दोपहर तक सुचारू हो सकी। -ब्रजेश गुर्जर, सेक्टर 71
जो नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं उनके नंबर भी कनेक्ट नहीं हो रहे। सुधार होगा कैसे जब कोई शिकायत ही नहीं सुनेगा। -मनोज, सेक्टर 23
नो पावर कट जोन वाले नोएडा में बिजली का बुरा हाल है। उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। -रामपाल भाटी, सेक्टर-20
बृजेश गुर्जर । सेक्टर 71
बृजेश गुर्जर । सेक्टर 71
बृजेश गुर्जर । सेक्टर 71
बृजेश गुर्जर । सेक्टर 71
बृजेश गुर्जर । सेक्टर 71