फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार गर्मियों में नहीं होगी बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहरी सेक्टरों में ट्रांसमिशन से गुजर रही लाइनों में फाल्ट होने पर भी गर्मियों में बिजली गुल नहीं होगी। इसको लेकर जिले के सात बिजलीघरों पर तैयारियां कर ली गई हैं। इन बिजलीघरों तक सेक्टर-20 स्थित ट्रांसमिशन बिजलीघर से 33 केवीए की इमरजेंसी अतिरिक्त लाइन बिछवा दी गई हैं। किसी कारणवश ट्रांसमिशन से निकलने वाली लाइन में फाल्ट होता है तो इमरजेंसी लाइन से शिफ्ट कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। इससे शहर के करीब 35 हजार उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इनमें उद्योग व आवास उपभोक्ता भी शामिल हैं। इसके अलावा तीन अन्य बिजलीघरों पर भी जल्द ही यह व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के शहरी क्षेत्रों में 81 और देहात में 19 बिजलीघर हैं। इन बिजलीघरों से करीब सवा तीन लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। इनमें 25 हजार से अधिक औद्योगिक कनेक्शन भी हैं। विद्युत निगम के अफसर ने बताया कि सेक्टर-20 स्थित ट्रांसमिशन कार्यालय से बिजलीघरों को बिजली आपूर्ति होती है। इसके लिए पहले से 33 केवीए की लाइन खिंची हुई हैं। अभी तक यह दिक्कत रहती है कि ट्रांसमिशन से निकलने वाली लाइन में फाल्ट आ जाए तो पूरे बिजलीघर क्षेत्र की बत्ती गुल हो जाती है। अब इस समस्या से निपटने का रास्ता खोज लिया गया है। अफसरों ने सेक्टर-20 स्थित ट्रांसमिशन बिजलीघर से सेक्टर 108, 132, 142, 150, 153, 137 और 168 पर बने बिजलीघरों के लिए अतिरिक्त 33 केवीए की लाइन बिछवा दी है। विभागीय स्तर से इसे इमरजेंसी लाइन नाम दिया गया है। वहीं, सेक्टर 25, सेक्टर-10 और सेक्टर-3 के लिए भी इमरजेंसी लाइन खींचने की कवायद शुरू कर दी गई है। चीफ इंजीनियर वीएन सिंह ने बताया कि गर्मियों में इसका लाभ विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें