फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर खेल रहा मासूम एचटी लाइन से झुलसा

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चा। - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में छत पर खेलते समय 5 साल का मासूम बच्चा हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। उसे गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने जर्जर हाइटेंशन लाइन को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि पहले भी ऐसे हादसे हो चुके हैं। शिकायत के बाद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मिर्जापुर निवासी लोकेश का पुत्र ऋषभ रविवार शाम अन्य बच्चों के साथ घर की छत पर खेल रहा था। तभी छत के करीब से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस हादसे में ऋषभ गंभीर रूप से झुलस गया। इस बात की सूचना पर तुरंत परिजन छत पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से ऋषभ को ग्रेटर नोएडा स्थित अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों के अनुसार बच्चे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि हाइटेंशन लाइन लंबे समय से जर्जर हालत में है और आबादी के बीच मकानों के नजदीक से गुजर रही है। इसकी वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत करने पर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें