फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अस्थायी कनेक्शन से फ्लैटों में की जा रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
एनपीसीएल ने सेक्टर साइट-सी की ओएसिस वेनेशिया हाइट्स सोसाइटी की बिजली काटी
विज्ञापन

कंपनी ने कहा-केवल निर्माण में कर सकते हैं अस्थायी कनेक्शन की बिजली का उपयोग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने औद्योगिक सेक्टर साइट-सी स्थित ओएसिस वेनेशिया हाइट्स सोसाइटी की बिजली काट दी है। आरोप है कि बिल्डर अस्थायी बिजली कनेक्शन से फ्लैटों में आपूर्ति कर रहा है। कंपनी ने कहा कि यह कनेक्शन केवल निर्माण के लिए लिया गया था। बार-बार नोटिस के बाद भी बिल्डर ने स्थायी कनेक्शन नहीं लिया। वहीं बिजली कनेक्शन कटने से सोसाइटी में रहने वाले 350 परिवार परेशान हैं।

एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने बताया कि औद्योगिक सेक्टर साइट-सी स्थित ओएसिस वेनेशिया हाइट्स सोसाइटी के पास स्थायी बिजली कनेक्शन नहीं है। कनेक्शन काटने से पहले कंपनी ने बिल्डर को 16 मार्च, 21 मई और 10 जुलाई को नोटिस भेजा था। जिसका बिल्डर की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद मंगलवार सुबह 10 बजे कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि दो और सोसाइटियों को नोटिस जारी किया गया। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटने से 350 परिवार परेशान

निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में 450 फ्लैट हैं। इनमें से 350 फ्लैटों में परिवार रह रहे हैं। 2019 में बिल्डर ने कब्जा दे दिया था। तभी से अस्थायी बिजली कनेक्शन से आपूर्ति हो रही है, लेकिन तब से एनपीसीएल ने कार्रवाई नहीं की। इसमें कंपनी की मिलीभगत हो सकती है। अब सात साल बाद कंपनी ने बिजली कनेक्शन कर दिया। यहां रहने वाले परिवारों के बारे में भी सोचना चाहिए था। कंपनी को बिल्डर पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें