नोएडा (संवाद)। सेक्टर-19 स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र ने दो मोबाइल वैन सेवाओं की शुरुआत की है। वरिष्ठ पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि पासपोर्ट सेवा केंद्र नई जगह शिफ्ट होने जा रहा है। इस दौरान आवेदकों को कोई दिक्कत न हो इसलिए यह शुरुआत की गई है। मोबाइल वैन पर रोजाना 100 आवेदन और दस्तावेज सत्यापन का निपटारा किया जाएगा। पहले यह सेवा एक दिन के लिए शुरू की गई थी लेकिन आवेदकों की परेशानी न बढ़े इसलिए इन्हें पूरे सप्ताह भर जारी रखने का निर्णय लिया गया।