धनघटा। शुक्रवार की शाम साइकिल से अपने गांव बराव जा रहे 70 वर्षीय सैफुल्लाह भैसही मोड़ पर बोलेरो की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।
मृतक के बेटे जैनुल्लाह ने बताया कि उनके पिता शुक्रवार की शाम साइकिल से टाडा से घर आ रहे थे। राम जानकी मार्ग पर भैसही मोड़ पर सिकरीगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें चपेट में ले लिया। घायलावस्था में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था। वहां पर शनिवार के शाम उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।