फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास तोड़ने से रोकने पर कर दी बुजुर्ग की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा/ग्रेटर नोएडा। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को 75 वर्षीय बुजुर्ग की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि बुजुर्ग के घास तोड़ने से इनकार करने पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से जजोड़ा थाना रजपुरा जिला बदायूूं निवासी मुंशी (75) 20 वर्षों से रबूपुरा निवासी किसान नेता नरसिंह पाल सिंह की ट्यूबवेल पर नौकरी कर वहीं पर रहते थे। थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि उन्हें रविवार शाम करीब 5:30 बजे सूचना मिली थी कि मुंशी का शव नरसिंह के रबूपुरा-जेवर मार्ग पर स्थित खेतों में पड़ा हुआ है। प्राथमिक जांच में पता चला कि कुछ युवक खेत में घास तोड़ने आते हैं। इससे फसल खराब होती है। मुंशी युवकों को घास तोड़ने से रोक रहा था। इस पर आरोपियों ने हमला कर वारदात अंजाम दे दी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजन की तहरीर के आधार पर मामले में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने की शव की शिनाख्त
सेक्टर-98 में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान खजूरी खास कॉलोनी सेक्टर-45 निवासी संजय चावरिया के रूप में हुई है। संजय मूलरूप से राजस्थान निवासी था। वह शराब पीने का आदी था और चार-पांच दिनों से वह घर नहीं पहुंचा था। कई बार वह शराब पीने के बाद पार्क या इधर उधर ही सो जाया करता था। एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि अज्ञात शव मिलने के मामले में मृतक की पहचान कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा।
फेरी लगाकर रेकी के बाद करता था चोरी, धरा
बंद मकानों में चोरी करने वाले एक आरोपी को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम ने सोम बाजार के पास से अगाहपुर निवासी विक्की को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह फेरी लगाता है। इस दौरान वह सेक्टर और सोसाइटी में बंद मकान को चिह्नित कर रात में चोरी करता है। आरोपी ने हाल में ही साथियों के साथ कई चोरियां की हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से ज्वेलरी, 35 हजार रुपये समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें