फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाद-विवाद में एकता और मिहिर अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। मोहन कुंज धर्मशाला में बादलपुर चैरिटी ट्रस्ट ने वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 51 स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में एकता राय और सीनियर वर्ग में मिहिर कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में कक्षा 10 तक के विद्यार्थी एवं सीनियर वर्ग में कक्षा 12 तक के विद्यार्थी शामिल रहे। छात्रों के चयन के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में प्रथम शेफाली पब्लिक स्कूल की एकता राय, द्वितीय स्थान पर डीसेंट पब्लिक स्कूल के युग अग्रवाल तथा तृतीय स्थान पर सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल की दिव्या कौशिक रहीं। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर शेफाली पब्लिक स्कूल के मिहिर सिंह, द्वितीय स्थान पर जीआर ग्लोबल एकेडमी स्कूल की रश्मि गर्ग तथा तृतीय स्थान पर सेंट हुड काॅन्वेंट की साक्षी शर्मा रहीं। स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ट्रस्टी अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, कविता गुप्ता, विनोद गोयल, संजय गोयल, टीकाराम शर्मा, चंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें