बांदा। अनूठी परंपरा, बांदा पांच दिनों तक मनाए जाने वाले दशहरा पर्व के दूसरे दिन अलीगंज रामलीला मैदान में राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। श्रीराम ने जैसे ही दशानन का वध किया गया तो पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। रामलीला कमेटी के संरक्षक सुनील गोयल, प्रदुम्न दुबे लालू, संकटा प्रसाद, अध्यक्ष राजेश दीक्षित, प्रबंधक महेश कुमार आदि ने रामदरबार की आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया।
इसके साथ ही अलीगंज, गुलाबबाग, सेठ जी का बाड़ा, शास्त्री नगर, जिला परिषद, अतर्रा रोड समेत, छावनी आदि में दशहरा मिलन समारोह शुरू हुआ। वहीं अभी आगामी तीन दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। बीते बृहस्पतिवार को शहर का प्राचीन प्रागी तालाब रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार की शाम श्री राम और रावण का युद्ध देखने वालों की भीड़ देखते ही बन रही थी। श्रीराम और रावण के बीच युद्केध की लीला के मंचन हुआ और कुछ देर बाद रावण का प्रतीकात्मक पुतले का दहन भी किया गया। यहां पहुंचे सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने श्री राम लक्ष्मण सीता और हनुमान की आरती की।
इस दौरान अयोध्या प्रसाद, विजय कुमार, आनंद किशोर का सहयोग रहा। पुतला दहन होते ही प्रागी तालाब से जुड़े क्षेत्र मर्दन नाका, मडिया नाका, छोटी बाजार, निम्नीपार समेत दर्जन भर मोहल्ले में दशहरा मिलन समारोह शुरू हो गया। गौरतलब है कि आगामी तीन दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर रावण के पुतले का दहन करने की परंपरा है।
रावण वध संग उसकी सेना भी रही आकर्षण का केंद्र
फोटो - 11 जलने से पूर्व तैयार खड़ा रावण का पुतला। संवाद
कालिंजर। दशहरा मेला मैदान पर श्रारीम ने रावण का वध किया गया। साथ में लक्ष्मण ने मेघनाथ का भी वध किया। इसके अलावा मंचन के दौरान रावण सेना भी आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद रही। मेला कमेटी अध्यक्ष ग्राम प्रधान दयाराम सोनकर, संचालन रामस्वरूप कबीर बेदी ने किया।
-
रावण वध की झांकी रही आकर्षण
फोटो - 12 रामलीला के बाद जलता पुतला। संवाद
-
अतर्रा। रामलीला मैदान में विगत 15 दिनों से चल रहे रामलीला कार्यक्रम में बृहस्पतिवार को रावण वध की भव्य लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने श्रीराम-लक्ष्मण की भूमिका निभाते हुए अहिरावण वध और रावण वध की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम पर मैदान में स्थापित विशाल रावण के पुतले का वध किया गया।
पान खिलाकर दी पर्व की शुभकामनाएं
फोटो -13 - रामलीला के कलाकार व कमेटी के सदस्य। संवाद
फोटो -14 - बबेरू में रावण दहन देखने उमड़ी भीड़। संवाद
बबेरू। कस्बे के 179वें रामलीला कार्यक्रम में मेघनाद, रावण वध हुआ। जिनके मारे जाने पर श्रीराम लक्ष्मण का जयघोष हुआ और इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर मीठा पान खिलाकर दशहरे की शुभकामनाएं दी। वहीं कमेटी के लोगों ने कलाकारों को सम्मानित किया। मेले के दौरान लोगों का हुजूम मेला स्थल पर दिखाई दिया।
बच्चों ने खूब लिया आनंद
फोटो - 15 धू धू कर जलता रावण का पुतला। संवाद
तिंदवारी। विजयादशमी के अवसर पर बुड्डन तालाब में रावण दहन किया गया। राम, लक्ष्मण और हनुमान की वेशभूषा में सजे कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने इस दृश्य को देखा। रामलीला कमेटी के सदस्यों की देखरेख में यह मेला और रावण दहन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
-
पैलानी में 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन
फोटो - 16 - रावण के जलते पुतले को मोबाइल फोन में कैद करते लोग। संवाद
-
पैलानी। विजयदशमी के अवसर पर कस्बे के जयदियबानी बाबा नवदुर्गा बाल समिति द्वारा आयोजित रामलीला के समस्त सदस्यों द्वारा 30 फीट ऊंचे बनाए गए रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण के पुतले का निर्माण करने वाले मूर्तिकार लक्ष्मीकांत गुप्त द्वारा किया गया। जिसमें रामजी गुप्त रोहित सिंह, राहुल सिंह, राजू गुप्ता, शोभित द्विवेदी, शुभम गुप्ता, नितिन चौरसिया आदिल, अरविंद शामिल रहे।
फोटो - 10 शहर के प्राचीन प्रागी तालाब रामलीला मैदान में जलता दशानन का पुतला। संवाद- फोटो : एक मेडिकल स्टोर पर जांच करती खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम