फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में एमबीबीएस के पहले बैच में मुस्लिम छात्रों के प्रवेश को लेकर हिंदू संगठन लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने एलजी से की एमबीबीएस में विशेष समुदाय के बच्चों का प्रवेश रद्द करने की मांग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में एमबीबीएस के पहले बैच में मुस्लिम छात्रों के प्रवेश को लेकर भाजपा समेत प्रदेश के हिंदू संगठन लामबंद हो गए हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में उपराज्यपाल व श्री वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा से राजभवन जम्मू में मिला। एलजी को ज्ञापन सौंपा और मुस्लिम छात्रों का प्रवेश निरस्त करने की मांग की।
विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया, शाम लाल शर्मा, देवेंद्र सिंह मन्याल व रणबीर सिंह पठानिया की मौजूदगी में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने ज्ञापन सौंपकर लौटने के बाद मीडिया को अपनी मांगों के बारे में बताया। इंस्टीट्यूट में 50 में से 42 सीटें मुस्लिम विद्यार्थियों को आवंटित किए जाने को लेकर सुनील शर्मा बोले, हमें श्राइन बोर्ड और इस काॅलेज से विरोध इस बात का है कि जो एडमिशन एमबीबीएस में हुआ है, उसमें आस्था का ध्यान नहीं रखा गया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिन लोगों को श्री माता वैष्णोदेवी में आस्था है, उन्हें ही वहां एडमिशन मिले। सनातन और धर्म के विस्तार के लिए जो लोग डोनेशन करते हैं, हमें उनकी भावनाओं का ध्यान रखना होगा। एक सवाल के जवाब में सुनील शर्मा ने कहा कि इस साल विशेष समुदाय के बच्चों का जो एडमिशन हुआ है, वो किसी भी सूरत में यहां के जनमानस को स्वीकार नहीं है। हमने एलजी से मांग की है कि फर्स्ट बैच में ही नियमों को बदला जाए और माता वैष्णो देवी और सनातन में आस्था रखने वालों को एडमिशन मिले। अल्पसंख्यकों का जिक्र करने पर उन्होंने कहा कि इस पर कोई बात नहीं करेंगे। बोर्ड के संस्थान में एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले अधिकतम विशेष समुदाय से हैं, उनका एडमिशन निरस्त किया जाए। एलजी मनोज सिन्हा की ओर से क्या आश्वासन मिला है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने कहा है कि इस पर काम हो रहा है, कोई रास्ता निकाला जाएगा।
विज्ञापन

सौंपे गए ज्ञापन में की गई हैं ये मांगे
1 श्राइन बोर्ड की सभी संस्थाओं में आस्था की भावना को बनाए रखा जाए। माता वैष्णो देवी में आस्था रखने वालों को संस्थाओं का हिस्सा बनाया जाए। चाहे स्टूडेंट हों, फैकल्टी हो या फिर अन्य स्टाफ।
2-श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की 50 सीटें पूरी तरह से मेरिट के आधार पर भरी जानी चाहिए। साथ ही प्रवेश पाने वाले श्राइन के मूल्यों, पहचान, अनुशासन से जुड़े हों और उसे मानने वाले हों। हाल ही में जारी लिस्ट को रिव्यू करने की ज़रूरत है।
3. नारायण सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल समेत श्राइन बोर्ड की जगहों पर सभी भर्तियां भी आस्था, मूल्य और अनुशासन के फ्रेमवर्क से होनी चाहिए यह इंस्टीट्यूशनल इंटीग्रिटी बनाए रखने और श्राइन की भावना का सम्मान करने वाली सेवा पक्का करने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


4.श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड एक्ट, श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी एक्ट और सभी जुड़े हुए नियम, रेगुलेशन और स्टैंडिंग ऑर्डर में बदलाव हो। इसकी आध्यात्मिक पहचान बनी रहनी चाहिए और कोई इससे छेड़छाड़ न कर सके, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए।
5- हम ये बातें कहते हुए आपसे जल्दी ही दखल की उम्मीद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें