फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चचेरे भाई को देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई में स्टेट बैंक के सामने शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार सचिन की मौत हो गई। वह चचेरे भाई को हॉस्पिटल में देखने जा रहे थे।
विज्ञापन




थाना मलपुरा क्षेत्र के लाल मंदिर धनौली निवासी सचिन शुक्रवार देर रात पोइया स्थित मैरिज होम में दोस्त के विवाह समारोह में गए थे। लौटते समय चचेरे भाई आशीष को देखने के लिए ट्रांस यमुना स्थित जनहित हॉस्पिटल जा रहे थे। वह रास्ता भटककर नुनिहाई पहुंच गए। इसी दौरान घाट की ओर आ रहे एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां से एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां मृत घोषित कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें