फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह खंड के गांव अड़बर निवासी रौनक अफरोज ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के स्कूल की 11 वीं आर्ट्स प्रवेश परीक्षा में देश में पहला थान प्राप्त किया है। उनके पिता अरशद हुसैन ने बताया कि इस परीक्षा में देश के 11 हजार बच्चे प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। इनमें रौनक ने पहला स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। रौनक अफरोज ने कक्षा 9वीं व 10वीं की शिक्षा मीमस इंटरनेशनल स्कूल कालीकट केरला से की। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने चाहिए। इस मौके पर रौनक अफरोज ने कहा कि उनके माता पिता के सहयोग से यह संभव हो पाया है।
विज्ञापन

फोटो ऱ् रौनक अपरोज।
अना फरहीन ने देश में 7वीं रैंक हासिल की
नगीना। नगीना के गांव जलालपुर फिरोजपुर की बेटी अना फरहीन ने 7वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस कामयाबी पर उनके पिता पूर्व लेक्चरर अब्दुल वहाब ने बताया कि 11000 विद्यार्थियों ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में दाखिला पाने के लिए टेस्ट दिया था जिसमें उनकी बेटी अना फरहीन ने आर्ट संकाय में 7वीं रैंक पाई है। उन्होंने बताया कि अना फरहीन की प्राथमिक शिक्षा मेवात मॉडल स्कूल नगीना से हुई और दसवीं तक अरावली पब्लिक स्कूल में पढ़ी।
विज्ञापन

कैप्शन: अना फरहीन पिता अब्दुल वहाब के साथ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें