फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल रहित बोर्ड की परीक्षाएं कराने के लिए शिक्षा विभाग ने कमर कसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिला शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया खंड स्तर पर मीटिंग आयोजित कर नकल रहित परीक्षा कराने पर जोर दे रहे हैं। जिसमें ब्लॉक के सभी स्कूलों के प्राचार्य, हेड मास्टर के साथ-साथ ब्लॉक के सभी पीजीटी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को फिरोजपुर झिरका के श्री दयानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मीटिंग में जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा में सभी अध्यापक विशेष तरीके से तैयारी करवाएं। जिस किसी विषय का सिलेबस पूरा हो नहीं पाया है। वह चुनिंदा सिलेबस को तय करके उसके ऊपर बच्चों की पकड़ बनवाएं।
उन्होंने कहा कि इसके साथ-2 सभी पीजीटी बच्चों के प्रतिदिन लेखन अभ्यास के लिए टेस्ट लेना सुनिश्चित करें और ज्यादा से ज्यादा बच्चे को पेपर का अभ्यास करवाएं। इसी के साथ बच्चों के ग्रुप बनाकर पढ़ाई करवाएं। अपनी कक्षा के कमजोर बच्चों की पहचानकर उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाएं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आगामी बोर्ड परीक्षा में 50 प्रतिशत ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। उसके लिए सभी अध्यापक तैयारी करें खुद परीक्षा प्रश्न पत्र बनाकर बच्चों का प्रतिदिन टेस्ट लें। उन्होंने बताया कि जिस विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत आएगा। उनको जिला स्तर पर विशेष सम्मान दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिस विद्यालय का बच्चा बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन में आएगा, उसे डीसी कोष से 15 लाख रुपये का विशेष बजट दिया जाएगा। इसलिए सभी अध्यापकों से विशेष गुजारिश है कि वह बचे हुए समय को कीमती मान कर रणनीति तय करते हुए योजनाबद्ध तरीके से शैक्षणिक सुधार करें। मीटिंग में खंड के सभी स्कूलों के प्राचार्य सहित पीजीटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें