फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में इनामी बदमाश पकड़ा: मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, हत्या की वारदात के बाद से था फरार

Thu, 20 Mar 2025 09:05 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कुलेसरा गांव स्थित एक अस्पताल के पास हुई हत्या में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश राजेश उर्फ मुकेश ककराला पुस्ता रोड के पास मौजूद है। तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात  हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। सुरजावली थाना अरनिया बुलंदशहर के आरोपी की पहचान  राजेश उर्फ मुकेश के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, खोखा, कारतूस बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी का कहना है कि बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कुलेसरा गांव स्थित एक अस्पताल के पास हुई हत्या में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश राजेश उर्फ मुकेश ककराला पुस्ता रोड के पास मौजूद है। इस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राजेश की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी और अक्षरधाम कॉलोनी की ओर भागने लगा।

aपुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। जिसमें राजेश के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि राजेश उर्फ मुकेश ने 8 दिसंबर 2024 को अपने साथी ईश्वर चंद उर्फ रिंकू के साथ मिलकर एसक्लेपियस अस्पताल कुलेसरा के पास सुखराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। मामले में आरोपी के साथी फिरोजाबाद के ईश्वर चंद को पहले ही मुठेभड़ में  गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन


अवैध संबंधों के शक में की थी हत्या
पूछताछ में ईश्वर चंद ने खुलासा किया कि था कि गिरफ्तार आरोपी व दोस्त राजेश उर्फ मुकेश अपनी पत्नी सुनीता के कुलेसरा के सुखराम के साथ संबंधों को लेकर शक करता था। राजेश ने सुखराम को रास्ते से हटाने के लिए ईश्वर चंद को एक लाख रुपये देने का वादा किया। इसी लालच में उन्होंने मिलकर हत्या की योजना बनाई और चाकू से गोदकर सुखराम की हत्या कर दी थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी अवैध हथिया कहां से खरीदकर लाया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें