फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्युत लाइनों की मरम्मत और लोड वितरण पर खर्च होंगे 14.5 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
- इस साल के अंत तक कार्य को पूरा करने का रखा गया है लक्ष्य
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा जोन में बिजली आपूर्ति को और बेहतर बनाने के लिए विद्युत लाइनों की मरम्मत और लोड वितरण पर व्यापक काम शुरू होने जा रहा है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (पीवीवीएनएल) ने नोएडा जोन में 11 केवीए लाइनों की मरम्मत और उन्नयन के लिए करीब दस उपकेंद्रों पर काम शुरू करने की योजना बनाई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 14.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे, और इसे इस साल के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य विद्युत लाइनों की क्षमता को बढ़ाना, पुरानी और जर्जर लाइनों की मरम्मत करना और लोड वितरण को संतुलित करना है। इससे नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में बिजली की उपलब्धता और गुणवत्ता में सुधार होगा। पीवीवीएनएल के अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना से बिजली की मांग बढ़ने के बावजूद निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। बार-बार होने वाली बिजली कटौती और वोल्टेज की समस्या को भी कम किया जाएगा। इसके लिए कुछ उपकेंद्रों के क्षेत्रों को चयनित किया गया है। जिसमें नई तकनीक और उपकरणों का उपयोग कर लाइनों को अपग्रेड किया जाएगा। परियोजना के तहत केबल्स की मरम्मत, ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि और स्मार्ट लोड मैनेजमेंट सिस्टम को लागू करने पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


-

बॉक्स :
इन केंद्रों में होंगे काम :
सेक्टर-10, 20, 25, 46, 47, 67, 72, 122 समेत अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें