फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सप्लाई के पानी में मिला ई-कोलाई बैक्टीरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर डेल्टा में लोगों को उल्टी, दस्त, पेट में दर्द की शिकायत के बाद लिए गए थे पांच सैंपल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ग्रेटर नोएडा के डेल्टा सेक्टर में कई लोगों के बीमार पड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिए गए पानी के सैंपल में ई-कोलाई बैक्टीरिया मिला है। यह बैक्टीरिया खूनी दस्त, पेट में ऐंठन, उल्टी और बुखार का कारण बन सकता है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को पानी की जांच रिपोर्ट मिली हालांकि चार सैंपल सुरक्षित पाए गए हैं।


स्वास्थ्य विभाग को डेल्टा सेक्टर में उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसी शिकायतें मिलने के बाद तत्काल जांच टीम भेजी गई थी। टीम ने प्रभावित क्षेत्र में चार घरों से पीने के पानी के सैंपल लिए थे। उन्हीं में से एक सैंपल बाहर की सप्लाई से लिया गया था। सभी सैंपल जांच के लिए गाजियाबाद स्थित सरकारी प्रयोगशाला में भेजे गए थे।
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट में सामने आया कि एक घर से लिए गए पानी के सैंपल में ई-कोलाई बैक्टीरिया मौजूद है जो स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। अन्य चार सैंपल मानकों के अनुसार सुरक्षित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित परिवार से संपर्क कर उन्हें पानी उबालकर पीने और साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि जिन अन्य तीन घरों से पानी के सैंपल लिए गए थे, वहां पानी की सप्लाई एक ही स्रोत से हो रही है, इसके बावजूद उनमें ई-कोलाई बैक्टीरिया नहीं पाया गया। इस संबंध में परिजनों से भी बात की गई है और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।


ई कोलाई बैक्टीरिया के बारे में
ई कोलाई बैक्टीरिया के कुछ स्ट्रेन गंभीर बीमारी जैसे खूनी दस्त, पेट में ऐंठन, उल्टी और बुखार का कारण बन सकते हैं जो दूषित भोजन, पानी आदि से फैलते हैं।
नेहा शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें