फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अधिक किराया से खाली दौड़ रहीं ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शन पाराशर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अधिक किराया होने से ई-बसों में यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि अगर ऑटो का किराया 10 रुपये है तो बस में 20 रुपये देने पड़ रहे है। इस कारण लोग बसों की जगह ऑटो में सफर कर रहे हैं। वहीं, बसों की समय सारिणी की जानकारी भी यात्रियों की संख्या कम होने का कारण बन रही है।
विज्ञापन


परी चौक पर कई बसें रुककर यात्रियों का इंतजार करती हैं। यात्री रचना देवी ने बताया कि परी चौक से जगत फार्म जाने के लिए ऑटो रिक्शा वाले 10 रुपये लेते हैं, जबकि ई-बस का किराया 20 रुपये है। ऐसे में कई लोग बस में चढ़ने के बाद किराया जानकर उतर जाते हैं। उन्होंने कहा कि बसों के स्टॉपेज और समय सारिणी का प्रचार-प्रसार करने की भी जरूरत है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें