फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 14 से 18 नवंबर तक आयोगित होगा द्वाबा महोत्सव

Wed, 12 Nov 2025 12:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
द्वाबा महोत्सव के आयोजन के लिए बैठक । स्रोत - सूचना विभाग
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा में 14 से 18 नवंबर तक द्वाबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, डीएम आलोक कुमार, एसपी संदीप कुमार मीना व नगर पंचायत अध्यक्ष हैंसर प्रतिनिधि नीलमणि की उपस्थिति में आयोजन की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई।
विज्ञापन

डीएम ने द्वाबा महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन की तैयारियों की जानकारी एसडीएम धनघटा सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों से प्राप्त की। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि इस वर्ष भी धनघटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरयू और कुआनो नदी के द्वाबा क्षेत्र के मानसिंह बाग में 14 से 18 नवंबर तक द्वाबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान लोकनृत्य, लोकगीत, भोजपुरी नाइट, कवि सम्मेलन और मुशायरा सहित खेलों को बढ़ावा देने के लिए कुश्ती, दौड़ के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
महोत्सव के दौरान जनपद के विकास परक एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागों द्वारा योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसमें अपने-अपने विभाग के विषय में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को महोत्सव को सकुशल एवं भव्यपूर्ण संपन्न करने के संबंध में अपनी अपनी भूमिका का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी धनघटा व पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा इस महोत्सव का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीएम जयप्रकाश, सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, एसडीएम धनघटा डॉ. सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पांडेय, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, नायब तहसीलदार धनघटा हरे राम, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, सहायक अभियंता लोक निर्माण विमल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें