फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: चेकिंग के दौरान ट्रैफिक सिपाही को अगवा कर ले गया कार सवार, गिरफ्तार

Mon, 18 Oct 2021 08:51 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
सिपाही को अगवा करने का आरोपित पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस और कलेक्ट्रेट से चंद कदम दूर सूरजपुर चौराहे पर चेकिंग कर रहे यातायात पुलिस के सिपाही को कार सवार अगवा कर ले गया। इसके बाद आरोपी ने सिपाही को दादरी कोतवाली क्षेत्र के घोड़ी गांव के पास छोड़ दिया और फरार हो गया। घटना रविवार सुबह की है।

विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को घोड़ी गांव निवासी सचिन रावल को गिरफ्तार कर घटना में प्रयोग कार बरामद कर ली है। जांच में पता चला है कि आरोपी दो साल पहले टेस्ट ड्राइव के बहाने हरियाणा से कार लेकर फरार हो गया था। पुलिस आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, यातायात पुलिस में तैनात सिपाही वीरेंद्र कुमार रविवार सुबह सूरजपुर के दुर्गा गोलचक्कर पर तैनात था। इसी दौरान सूचना मिली कि एक कार सवार फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सूरजपुर चौराहे की ओर आ रहा है। सिपाही वीरेंद्र ने कार रोककर कागज आदि के संबंध में पूछताछ की। इसी दौरान आरोपी ने कहा कि कागज मोबाइल में है। जैसे ही सिपाही कागज देखने के लिए कार में बैठा। आरोपी कांस्टेबल को लेकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस आरोपी व अपहृत सिपाही की तलाश में जुट गई। पुलिस के पीछा करने पर आरोपी सिपाही को घोड़ी गांव के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से बरामद कार के संबंध में हरियाणा में केस पंजीकृत है। हरियाणा पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। 

पुलिस ने की रोकने की कोशिश, पलटने से बची कार 
सिपाही वीरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि उसने किसी तरह फोन कर घटना की सूचना ट्रैफिक व जिला कंट्रोल रूम को दे दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपी हॉर्न बजाता हुआ कार दौड़ाता रहा। इस दौरान कार पलटने से भी बची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें