फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पीएम सूर्य घर योजना में दुजाना को बनाया जाएगा मॉडल सोलर गांव

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर ​स्थित कलेक्ट्रेट में बांढ की पुर्व तैयारीयों को लेकर विभागो के साथ समि
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

पीएम सूर्य घर योजना में दुजाना बनेगा मॉडल सोलर गांव
-जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रस्ताव और अन्य मुद्दों पर की बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पीएम सूर्य घर योजना के तहत दुजाना को मॉडल सोलर गांव बनाया जाएगा। इसे विकसित करने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कार्ययोजना पर विचार कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) प्रस्तुत की गई। दुजाना को मॉडल गांव बनाने के बाद इसे जिले व प्रदेश के अन्य गांवों में भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया, डीपीआर प्रस्तुतीकरण में ग्राम में सौर ऊर्जा के अधिकतम उपयोग, स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने व ग्रामीण क्षेत्र में ऊर्जा आत्मनिर्भरता विकसित करने के लिए प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने परियोजना के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने और आवश्यक तकनीकी व प्रशासनिक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रस्तावित सौर ऊर्जा परियोजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने और ग्राम को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में मॉडल के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया। परियोजना अधिकारी यूपीनेडा लवेश कुमार सिसोदिया ने बताया, मॉडल सोलर विलेज के तहत घरेलू व सार्वजनिक भवनों में सोलर रूफटॉप सिस्टम और ग्राम की सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर सोलर स्ट्रीट लाइटिंग लगेगी। ग्रामीण आजीविका और कृषि आधारित गतिविधियों को भी सौर ऊर्जा से जोड़ने का प्रस्ताव है। सोलर मिल्क चिलर, सोलर आटा चक्की और सोलर कोल्ड प्रेस यूनिट जैसी सुविधाएं स्थापित करने की योजना है। इन कार्यों से ग्राम में बिजली की बचत, पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता में कमी, स्थानीय रोजगार और आय के अवसरों में वृद्धि के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह माॅडल जिले और प्रदेश के अन्य गांवों में भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें