फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विद्युत चोरी पर शिकंजा, नोएडा में 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मुख्य अभियंता, विद्युत नोएडा क्षेत्र के निर्देश पर प्रवर्तन दल और रेड टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। पहली कार्रवाई सादुल्लापुर में की गई, जहां आठ लोग अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार राहुल नागर, जयप्रकाश, मुस्लिम खान, विष्णु दत्त, भूपेंद्र नागर, रविंद्र कुमार, प्रशांत चौरसिया और गोपाल के यहां कुल 25.434 किलोवाट की विद्युत चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है। दूसरी कार्रवाई छपरौला और धूममानिकपुर क्षेत्र में हुई। यहां प्रवर्तन दल द्वितीय ने पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। इनमें संदीप कुमार, प्रमोद, कृष्णा गौतम, लव कुमार और तरुण शर्मा शामिल हैं। इन उपभोक्ताओं के यहां कुल 10.955 किलोवाट का अवैध विद्युत उपयोग पाया गया। वहीं तीसरी कार्रवाई 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बकापुर, जेवर से पोषित क्षेत्र में की गई। सहायक अभियंता रेड नोएडा के नेतृत्व में हुई जांच में ग्राम नीमका निवासी हरीराम और मोहवलीपुर निवासी अजीत कुमार उर्फ गोलू बिजली चोरी करते पाए गए। दोनों के यहां कुल 4.791 किलोवाट की विद्युत चोरी दर्ज की गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें