फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे की वजह से बिगड़ा बाइक का बैलेंस, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पुल के पास जीटी रोड पर गड्ढे की वजह से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। पीछे से आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि पीछे बैठे बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सिकंद्राबाद निवासी याहिया पहलवान (67) और मोहम्मद आकिल बाइक से दादरी आ रहे थे। याहिया पीछे बैठे थे जबकि आकिल बाइक चला रहा था। याहिया ने हेलमेट पहन रखा था। वहीं आकिल बगैर हेलमेट के बाइक चला रहा था। कोतवाली दादरी क्षेत्र में पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पुल के पास जीटी रोड पर एक गड्ढे की वजह से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तभी पीछे से आ रही गाड़ी से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने याहिया को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोहम्मद आकिल का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार विश्नोई के मुताबिक टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें