फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिद की साजिश: एक तरफा प्यार में इंजीनियर ने तुड़वाया अपनी दोस्त का 'रिश्ता', स्कूल से लेकर बीटेक तक साथ किया

Sat, 26 Oct 2024 09:07 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया है कि आरोपी के परिवारीजन भी उससे शादी करवाना चाह रहे हैं। यही नहीं उसका एक दोस्त भी इसमें मददगार है। यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उसके साथ पूर्व में मारपीट भी कर चुका है।
विज्ञापन
एक तरफा प्यार में इंजीनियर ने तुड़वाया अपनी दोस्त का 'रिश्ता' - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-117 की एक सोसाइटी निवासी आईटी इंजीनियर का रिश्ता उसके ही बचपन के दोस्त ने तुड़वा दिया। कारण एकतरफा प्यार बना। दोनों पेशे से इंजीनियर हैं और स्कूल से लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज तक साथ पढ़ाई की है। युवक शादी करना चाह रहा था लेकिन युवती उसके आचरण की वजह से तैयार नहीं हुई। इस वजह से युवती का रिश्ता दूसरी जगह हो गया। 

विज्ञापन

युवक ने ट्रेन टिकट बुक करने के बहाने पीड़िता का लैपटॉप मांगा। आरोप है कि इस दौरान उसके रोके की फोटो निकाल लीं। फोटो को एडिट कर, शादी के फर्जी दस्तावेज, नामिनी संबंधी कागजात मंगेतर और रिश्तेदारों को भेज दिए। इससे उसका होने जा रहा रिश्ता तकरीबन टूट गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दी गई शिकायत में युवती ने बताया है कि वह मूलरूप से बिहार मीरगंज की निवासी है। साजिद नाम का युवक पारिवारिक दोस्त है दोनों का घर आना-जाना था। दोनों ने स्कूल से लेकर बीटेक तक की पढ़ाई भी साथ में की है। अब युवती यहां सोसायटी में रहकर नौकरी कर रही है। 

पीड़िता के मुताबिक उसने आरोपित की बहन की शादी में मदद के तौर पर 3 लाख 50 हजार रुपये दिए थे। यह रुपये वापस करने के बहाने साजिद उसके फ्लैट पर आया। आरोप है कि मारपीट की और रिश्ता तुड़वाने की धमकी देकर गया। फिर युवती एमबीए का एग्जाम देने भोपाल गई। आरोपी भी वहां पहुंच गया। पीड़िता के मुताबिक वहां माफी मांगी और ट्रेन का टिकट बुक करने के बहाने लैपटॉप लिया। लैपटॉप से रोके के फोटो निकाल लिए। 
विज्ञापन

आरोप है कि फिर फोटो एडिट किए और फर्जी शादी व अन्य दस्तावेज तैयार कर मंगेतर व रिश्तेदारों को भेजे। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया है कि आरोपी के परिवारीजन भी उससे शादी करवाना चाह रहे हैं। यही नहीं उसका एक दोस्त भी इसमें मददगार है। यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उसके साथ पूर्व में मारपीट भी कर चुका है। एसीपी-3 टि्विंकल जैन ने बताया कि दोनों पक्ष पूर्व परिचित हैं। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है। लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें