फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बारिश न होने से उमस ने किया परेशान, बिगड़ी हवा की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

नोएडा। तेज धूप और उमस ने शुक्रवार को लोगों को बेहाल कर दिया। आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई जो सामान्य से ज्यादा है। करीब 30 दिनों बाद ग्रेटर नोएडा की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शुक्रवार को ग्रेनो का एक्यूआई ऑरेंज जोन में 240 और नोएडा का येलो जोन में 173 दर्ज किया गया। बुधवार को हुई बारिश के बाद दोनों शहरों का एक्यूआई ग्रीन जोन में पहुंच गया था।
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत के पंजाब हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम राजस्थान में अगले 24 घंटों तक शुष्क मौसम रहेगा। मानसून ट्रफ के हिमालय की ओर खिसकने से बारिश थमी है। इससे उमस और तापमान में बढ़ोतरी हो रही। हालांकि मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। बूंदाबांदी की संभावना भी है। रविवार से अगले तीन दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट है।
विज्ञापन

-

यमुना सिटी में हुई हल्की बारिश
यमुना सिटी (संवाद)। यमुना सिटी में शुक्रवार को दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया और शाम के वक्त हल्की बारिश ने राहत पहुंचाई। रबूपुरा, जेवर, दनकौर और बिलासपुर में शाम होते-होते बादल छाने लगे। शाम साढ़े चार बजे के आसपास हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन


बिजली कटौती से बढ़ी दिक्कत
रबूपुरा (संवाद)। क्षेत्र में बिजली कटौती और लो वोल्टेज के कारण लोग परेशान हैं। उनका आरोप है कि बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को पूरा दिन बिजली कटौती जारी रही। इस वजह से किसानों को सिंचाई करने में परेशानी हुई। आज जयपुर गांव के रहने वाले जगदीश सिंह, व्यापारी उमेश गर्ग ने बताया कि कस्बे में बिजली आने-जाने का कोई नियम नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें