फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चाहरदीवारी तोड़ने पहुंची टीम के विरोध में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। सिकंदराबाद रोड के पास झालड़ा गांव के जंगल में एक किसान की चारदीवारी को तोड़ने पहुंची ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस दौरान जमकर हंगामा किया। लोगों का विरोध देख टीम लौट गई।
विज्ञापन

किसान इंद्रजीत ने बताया कि वह और उसका परिवार अपनी पुश्तैनी जमीन की चाहरदीवारी करा रहे हैं। शुक्रवार को प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के पुलिस व सुरक्षा गार्डों के साथ जेसीबी लेकर दीवार तोड़ने पहुंच गए। इसकी सूचना पर किसान परिवार के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि लोगों ने टीम से चाहरदीवारी तोड़ने का कारण पूछा तो अधिकारी जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें