फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ज्वाइंट डिग्री, ड्यूल डिग्री और ज्वाइंट रिसर्च प्रोग्राम शुरू करेगा डीयू-कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
-इस कार्यक्रम से अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों को मिलेगा काफी फायदा
विज्ञापन


-डेनमार्क के कोपेनहेगन विवि के प्रतिनिधिमंडल ने किया डीयू का दौरा

-दल ने विश्वविद्यालय में की जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय ज्वाइंट डिग्री, ड्यूल डिग्री और ज्वाइंट रिसर्च प्रोग्राम शुरू करने वाला है। इससे अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों को भी काफी फायदा मिलेगा। डीयू कुलपति प्रो योगेश सिंह ने इस बात की जानकारी डेनमार्क के कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल के डीयू में दौरे के दौरान दी। कुलपति ने कहा कि दोनों विश्वविद्यालयों के बीच संबंध अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होंगे।
डीयू में मंगलवार को डेनमार्क के कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जलवायु परिवर्तन जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान डेनमार्क के महावाणिज्य दूतावास के इनोवेशन सेंटर से डेनमार्क टीम के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि भारत और डेनमार्क के बीच पुराने और परंपरागत रिश्ते हैं। कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के रेक्टर चांसलर हेनरिक वेगेनर ने कहा कि हमारे पास भारत के साथ साझेदारी का विस्तृत इतिहास है। उन्होंने उन्होंने कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के विभागाध्यक्षों से संवाद भी किया। जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण और स्थिरता, स्वास्थ्य एवं जीवन विज्ञान, बुनियादी विज्ञान,जैसे विषयों पर दिल्ली विश्वविद्यालय और कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने अपने-अपने विश्वविद्यालय के विभागों के बारे में जानकारी साझा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें