- कासना कोतवाली में एक युवक ने 10-15 अज्ञात सुरक्षाकर्मियों पर दर्ज कराया केस
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली में एक व्यक्ति ने जिम्स अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है। सीनियर सिटीजन सोसाइटी निवासी प्रकाश कुमार झा का आरोप है कि 14 फरवरी को वो जिम्स अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल की आईसीयू में उसकी बहन भर्ती थी। जब वो बहन से मिलने पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोक दिया। इस पर उन्होंने कारण बताया तो सुरक्षाकर्मियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। मारपीट करने वाले 10 से 15 सुरक्षाकर्मी थे। जिन्होंने मरीज को अस्पताल से बाहर निकालने की भी धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच करने की भी मांग की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
वहीं जिम्स के डाॅयरेक्टर डाॅ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि सुरक्षाकर्मियों की गलती नहीं है। पुलिस में शिकायत देने वाले ने आईसीयू में जबरन जाने के लिए सुरक्षाकर्मी की गर्दन को जकड़ लिया था। जिस पर सुरक्षाकर्मी ने धक्का देकर अपने आप को बचाया। मारपीट की घटना नहीं हुई हैं।