फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेसमेंट में पानी भरा, पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन का भी आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेनो की केंद्रीय विहार सोसाइटी में समस्या, लोग बोले- शिकायत के बाद भी समाधान नहीं
विज्ञापन

फोटो

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित केंद्रीय विहार सोसाइटी के बेसमेंट में गंदे पानी भरने से लोग परेशान हैं। लोगों ने इस मामले में कार्रवाई न होने पर विरोध जताया। आरोप है कि कई बार एडहॉक एओए से शिकायत की गई, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। परिसर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के अपशिष्ट जल का अनधिकृत निस्तारण किया जा रहा है। बेसमेंट क्षेत्र में एसटीपी का पानी भर रहा है।
साथ ही लोगों ने कई अन्य गंभीर मुद्दे भी उठाए। आरोप है कि फेज-दो में जारी निर्माण में पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन हो रहा है। परिसर में लगा फायर-फाइटिंग सिस्टम भी काम ही नहीं करता। निवासियों ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग से तत्काल निरीक्षण कराने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, केंद्रीय विहार सोसाइटी के अध्यक्ष ओपी तिवारी ने बताया कि मेंटेनेंस कराया जा रहा है। सोसाइटी की समस्याओं का निस्तारण कराना प्राथमिकताओं में शामिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें