फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग के आरोप में तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग के आरोप में तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर 24 थाना पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दस मोबाइल फोन, तीन हजार रुपये और तीन अवैध चाकू बरामद हुए हैं। आरोपियों ने भीड़-भाड़ वाली जगहों से मोबाइल चोरी करने और राह चलते लोगों से मोबाइल छीनने की बात कबूली है।
एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र ने बताया कि शनिवार की रात सेक्टर 24 थाना पुलिस टीम नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर चार के पास संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोदी मॉल की तरफ से तीन लोग पैदल आते दिखाई दिए। पुलिस को चेकिंग करते देखकर तीनों पीछे मुड़कर तेजी से चलने लगे। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की और घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर तीनों के पास से दस मोबाइल फोन और तीन चाकू मिले। आरोपियों की पहचान दिल्ली के पुरानी दिल्ली निवासी विक्की (43), सीलमपुर निवासी जाकिर (48) और गाजियाबाद के साहिबाबाद निवासी मोहम्मद जाकिर (38) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, विक्की के पास से पांच मोबाइल और दो हजार रुपये, जबकि जाकिर के पास से तीन मोबाइल और एक हजार रुपये बरामद हुए। तीसरे आरोपी मोहम्मद जाकिर के पास से दो मोबाइल मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी किए गए आईफोन का खुलासा : पुलिस के अनुसार, विक्की और जाकिर ने पूछताछ में बताया कि करीब आठ-दस दिन पहले उन्होंने सेक्टर 34 की सर्विस रोड पर ऑटो में सवार एक महिला का आईफोन चोरी किया था। बाद में इसे राह चलते एक व्यक्ति को बेच दिया। बरामद तीन हजार रुपये इसी मोबाइल को बेचने से मिले पैसों का बचा हुआ हिस्सा बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों ने बाकी रकम खर्च कर दी थी। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी पहले भी कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें