फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नेपाल से गांजा, क्रेटा से सप्लाई… छात्रों तक पहुंचा रहे थे नशे की पुड़िया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-नॉलेज पार्क-1 से 500 ग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल क्रेटा कार बरामद
-कॉलेज और विश्वविद्यालय के आसपास छात्रों को 2500 से 3000 रुपये प्रति ग्राम में बेचते थे गांजा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 500 ग्राम ओजी गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही क्रेटा कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन सिंह (23) निवासी रायबरेली व हरिविजय सिंह (25) निवासी सुल्तानपुर के रूप में हुई है। आरोपी नेपाल से ओजी गांजा लाकर लखनऊ, दिल्ली और एनसीआर में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे।
आरोपियों ने बताया कि वह 2500 से 3000 रुपये प्रति ग्राम की दर से गांजा बेचते थे। आरोपी स्कूल, कॉलेज के अलावा विश्वविद्यालय के आसपास छात्रों को गांजे की सप्लाई करते थे। गांजे की सप्लाई करने से प्राप्त रुपये को आपस में बांट लेते थे। पिछले छह माह से अवैध धंधे में लिप्त थे।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को गोपनीय सूचना के आधार पर नॉलेज पार्क-1 में कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने अमन सिंह (23) और हरिविजय सिंह (25) को गिरफ्तार किया। अमन सिंह वर्तमान में लखनऊ के गोल्फ सिटी क्षेत्र में रहता है। वहीं हरिविजय सिंह लखनऊ के विकास नगर में रह रहा है। दोनों ने नेपाल से ओजी गांजा लाने और उसे लखनऊ, दिल्ली-एनसीआर में बेचने की बात स्वीकार की है। बिक्री से मिलने वाली रकम दोनों आपस में बांटकर निजी खर्च और शौक पूरे करते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नॉलेज पार्क थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है। अमन सिंह के खिलाफ लखनऊ के अलग-अलग थानों में पांच और हरिविजय सिंह के खिलाफ चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
विज्ञापन

स्कार्पियो पर बम फेंकने के साथ फायरिंग कर मचाई थी दहशत : आरोपी हरिविजय सिंह लखनऊ में एक घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो पर बम फेंककर तोड़फोड़ कर हवाई फायरिंग के मामले में भी नामजद है। विनयखंड-3 निवासी सच्चिदानंद शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 21 मार्च 2024 की रात एक स्कॉर्पियो और एक बिना नंबर प्लेट की ब्रेजा कार से आए 8-9 युवकों ने पहले उनके घर के आसपास रेकी की। इसके बाद ये उन्होंने मकान के सामने शिद्धेश्वर पार्क के बगल में खड़ी उनकी स्काॅर्पियो पर बम फेंका और बेसबॉल के डंडे से तोड़फोड़ की थी। मोहल्ले में दहशत फैलाने के लिए असलहे लहराते हुए फायरिंग भी की गई थी। भागते समय हमलावरों ने उनके घर पर भी बम से हमला किया था। 10 जून 2023 को भी उनके घर पर बम से जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें गोमतीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें