फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: व्हाट्सएप पर आई लिंक पर क्लिक करते ही हैक हुआ मोबाइल, 22.32 लाख ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 5 महीने में पांच बार निकाली गई रकम, वर्ष 2024 में आई थी व्हाट्सएप पर लिंक
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। व्हाट्सएप पर लिंक भेज पीड़ित का मोबाइल हैक कर साइबर ठगोंं ने खाते से 22.32 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने पांच महीने में पांच बार खाते से रकम निकाली। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन और एनसीईआरपी पोर्टल पर शिकायत के बाद साइबर क्राइम थाना में भी प्राथमिकी दर्ज कराई है।
शहर के निजी अस्पताल मेंं कार्यरत 52 वर्षीय सतीश दीक्षित ने शिकायती पत्र देते हुए बताया वर्ष 2024 की 1 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक लिंक प्राप्त हुआ था। ठगों ने उस लिंक के जरिये उनसे संपर्क किया। उन्होंने डरा-धमकाकर पैसे ट्रांसफर कराने शुरू कर दिए। 5 सितंबर से 19 अक्तूबर के बीच कई बार में कुल 22.32 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच और बरामदगी : सतीश दीक्षित ने बताया उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस और बैंक के प्रयासों से लगभग 1.84 लाख रुपये फ्रीज कराए गए है। इसमें से केवल 9500 रुपये ही पीड़ित के खाते में वापस आ सके। डीसीपी साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें