ग्रेटर नोएडा। बिसरख में काम से घर लौट रहे एक युवक के साथ रास्ता रोककर मारपीट कर दी गई। पीड़ित की तहरीर पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। अलीगढ़ निवासी अंकित कुमार वर्तमान में चिपियाना बुजुर्ग में किराये पर रहकर नौकरी करते हैं। 23 जुलाई की रात वह कंपनी से काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टाइगर फार्म हाउस के पास गांव चिपियाना के रहने वाले केशव, अजय और रवि ने उन्हें रोक लिया। तीनों ने पहले उनसे पूछताछ की कि और फिर लाठी-से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उन्हें कई चोटें आईं। घटना के बाद पुलिस ने उनका चिकित्सीय परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिसरख में कराया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।