फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नोएडा में गुलाबी पहरा, महिलाओं की सुरक्षा खोले गए दो नए पिंक बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
- सेंट्रल नोएडा जोन में खुलेंगे ये बूथ
विज्ञापन

- लखनावली में पुलिस पिंक बूथ का उद्घाटन पुलिस आयुक्त ने तीन साल की बच्ची के साथ मिलकर किया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मिशन शक्ति-5.0 के तहत सेंट्रल नोएडा जोन को बुधवार को नए पुलिस पिंक बूथ मिले। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्रांतर्गत सरस्वती एन्क्लेव एवं अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अजय कुमार ने सूरजपुर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत लखनावली में नवनिर्मित पुलिस पिंक बूथ का उद्घाटन तीन साल की बच्ची त्रिशा के साथ मिलकर किया।
अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पिंक बूथ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। बूथ पर महिला पुलिसकर्मी ही तैनात रहेंगी। जिससे शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को अपनी समस्या बताने में किसी प्रकार की हिचक महसूस न हो। यह पिंक बूथ विशेष रूप से ऐसे स्थानों पर बनाए गए हैं। जहां प्रतिदिन कार्य करने वाली महिलाओं की आवाजाही अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अपर पुलिस आयुक्त अजय कुमार ने कहा कि प्रत्येक थाने पर महिला शिकायतकर्ता अथवा पीड़िता की सहायता के लिए महिला हेल्प डेस्क संचालित है। मगर पिंक बूथ विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु स्थापित किए गए हैं। सभी बच्चियों से आशीर्वाद लेकर उनकी सुरक्षा का वादा किया है। जिले में बाहर से आकर नौकरी करने वाली महिलाओं की संख्या बहुत अधिक है। सभी महिलाओं को किसी भी प्रकार का अपराध चुपचाप सहन नहीं करना चाहिए। पिंक बूथों पर महिलाएं अपनी बातें निसंकोच रखकर त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं। सभी महिलाओं को निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहना चाहिए। जिले में अब पिंक बूथ की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। इस दौरान डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल, एसीपी तृतीय सेंट्रल नोएडा बीएस वीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें