फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दुर्गतिनाशिनी नृत्य की दी प्रस्तुति, सिंदूर खेला आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



ग्रेटर नोएडा। सेक्टरों और सोसाइटियों में बुधवार को डांडिया नाइट और रामलीला का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पंडालों में माता दुर्गा की पूजा-अर्चना की। ग्रेनो के सेक्टर पाई-1, 2 स्थित कालीबाड़ी के परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों के लिए पारंपरिक शंख ध्वनि प्रतियोगिता हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदीप्तो भट्टाचार्य और उनके समूह ने बैंड संगीत, सुचित्रिता दास भट्टाचार्य ने नृत्य दुर्गतिनाशिनी प्रस्तुत किया। बंगाली गायक प्रणय मजूमदार भजन गाए। समिति के महासचिव देबोकी घोषाल का कहना है कि बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे सिंदूर खेला होगा और धुनुची नृत्य प्रतियोगिता होगी। दोपहर में प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर तीन स्थित बी-ब्लॉक के पार्क में आयोजित दुर्गा पूजा में आयोजकों की ओर से हर्षोल्लास के साथ माता का जागरण किया। विवेक चौहान, इंदर भाटी, हरेंद्र शर्मा, शशि शेखर, दिलीप आदि भक्तों ने मां के दरबार में अपनी श्रद्धा अर्पित की। ग्रेनो की ओएसिस वेनेशिया हाइट्स सोसाइटी में बच्चों ने रामलीला का मंचन किया। आयोजक कन्हैया और डॉ. अविनाश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में डांडिया नाइट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें