फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नर्सिंग की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थिति में लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
-दनकौर में पीजी में रहकर निजी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रही थी बिहार की छात्रा
विज्ञापन


दनकौर। थाना क्षेत्र में पीजी में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली बिहार की एक 19 वर्षीय छात्रा ने मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगा ली। छात्रा के आत्महत्या की जानकारी मिलने पर दनकौर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसके बाद दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी।
बिहार के दरभंगा जिला निवासी साक्षी गलगोटियाज यूनिवर्सिटी से बीएससी की छात्रा थी और थर्ड ईयर में पढ़ाई कर रही थी। वह कस्बे में एक निजी पीजी में रहती थी। मंगलवार देर रात वह अपने कमरे में अकेली थी। जब उसकी साथी छात्राएं कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो छात्राओं ने खिड़की से झांककर देखा, जिसके बाद उनकी चीख निकल गई। छात्रा का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ था। छात्राओं ने तुरंत पीजी संचालक और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर छात्रा के शव को उतारा और मोर्चरी में रखवाया। वहीं बुधवार को छात्रा के परिजन भी बिहार से दनकौर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा की कॉल डिटेल खंगाल रही है पुलिस :
पुलिस को छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अब उसकी कॉल डिटेल खंगाल रही है, जिससे उन्हें जांच के लिए सुराग मिल सकें। छात्रा के साथ रहने वाली छात्राओं से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना स्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें