नोएडा (संवाद)। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सेक्टर-79 स्थित जियो टावर साइट से कीमती उपकरण चोरी कर लिए गए। बीसीएल सिक्योर प्रिमाइसेस प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी हरियाणा निवासी शिवम ने सेक्टर-113 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में शिवम ने बताया कि 30 अगस्त की सुबह करीब साढ़े चार बजे सेक्टर-79 स्थित जियो टावर साइट पर लगे कई महत्वपूर्ण उपकरण और तकनीकी सामग्री चोरी हो गई। चोरी की सूचना मिलने पर सिक्योरिटी टीम को बुलाया गया और आंतरिक पूछताछ के बाद 15 सितंबर को सेक्टर-113 थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।